Very Very Funny Jokes #172
एक दोस्त ने दूसरे दोस्त से मैसेज किया:-
Lets have coffee in the evening today!
अब दूसरे दोस्त ने मैसेज किया कि मैं तुम्हें एक हज़ार बार बोल चुका हूं कि अपनी अंग्रेजी को सुधारो।
पहले दोस्त ने फिर लिखा अब इसमें गलत क्या है?
दूसरा दोस्त ने जवाब दिया कि ध्यान से पढ़ो इसमें Whiskey की स्पैलिंग ही गलत है।
एक बंदा बरामदे में बैठा अपने नाखून काट रहा था तभी उसके दादाजी आ गये और उसे नाखून काटते देख कहा कि बेटा वीरवार को नाखून नहीं काटने चाहिए,
ये कोई ढकोसला या धार्मिक टोटकाबाजी नहीं है बल्कि एक बेहद लॉजिकल बात है नाखून काटने से शुक्रवार, शनिवार और रविवार की रात को बोतल खोलने और नमकीन के पैकेट को फाड़ने में बहुत तकलीफ़ होती है।
भाई तुरंत उठा और दादाजी के पाँव छू लिए।
पीछे एक दिन तन्दूर पर रोटी लेने गया,
पैसे दे दिए और इसी बीच एक और व्यक्ति भी आ गया उसको शायद जल्दी थी,उसने दो तीन बार जल्दी रोटी लगाने को कहा फिर अचानक गुस्से से चिल्ला कर रोटी लगाने को कहा,
तब तन्दूर वाले ने कहा: सब्र कर ले मामा,अगर तू इतना ही दमदार होता, तो घर में ही रोटियां ना पकवा लेता!
वैसे,आजकल की दिनचर्या
मित्र : 1 घंटा
TV : 1 घंटा
नींद : 10 घंटा
Facebook : 3 घंटा
WhatsApp : 10 घंटा
कमाई : 🔔 (घंटा)
एक डॉक्टर के पास एक मरीज़ गया और
बताया कि डॉ. साहब पेट में बहुत दर्द हो रहा है।डॉकटर समझ गए कि कब्ज़ है।
पूछा,घर कितना दूर है तुम्हारामरीज़: 1 किलोमीटर।डॉक्टर ने केलकुलेटर पे कुछ हिसाब किया और बोतल में से चार चम्मच दवाई निकाल कर एक कटोरी में डाली।
डॉ: गाडी से या चल कर
मरीज़: चल कर।
डॉ: जाते वक्त भाग के जाना।
डॉ: घर कौन सी मंज़िल पे है
मरीज़: तीसरी मंज़िल पे।
डॉक्टर ने फिर से केलकुलेटर पे हिसाब किया और पूछा लिफ्ट है या सीढियाँ चढ़ के जाओगे
मरीज़: सीढियां।
अब फिर से केलकुलेटर पे हिसाब किया फिर पूछा घर के मुख्य दरवाजे से टॉयलेट कितना दूर है
मरीज़: करीब 20 फुट।
डॉ: अब मेरी फीस दे दो मुझे पहले,
फिर ये दवाई पियो और फटाफट घर चले जाओ,कहीं रुकना नहीं और फिर मुझे बताना।
आधे घंटे बाद मरीज़ का फोन आया और एकदम ढीली आवाज में बोला,
डॉक्टर साहब, दवाई तो बहुत अच्छी थी आपकी पर आप अपना केलकुलेटर ठीक करवा लेना,हम 5 फुट से हार गये





Comments
Post a Comment