Very Very Funny Jokes #100
चमन, "डाक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं ? "
डाक्टर, "हां! तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर हैं।"
चमन, “इतनी जल्दी आपको कैसे पता चला ?"
डाक्टर, "तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डाक्टर हूं।"
गोलू, "तू कितना झूठ बोलता है, तूने कहा था यहां घुटनों तक पानी है, पर मैं तो डूबने लगा था।"
भोलू, "नहीं यार कसम से मैं सच बोल रहा हूं, थोड़ी देर पहले मैंने बत्तखों को इस पानी से गुजरते देखा था, उनके तो घुटने-घुटने तक ही पानी था।"
पति (पत्नी से), “चलो तुमसे शादी करके मुझे एक बहुत बड़ फायदा हुआ।"
पत्नी (खुश होकर), "कौन सा फायदा?"
पति, "मुझे मेरे गुनाहों की सज जीते जी ही मिल गई।"
Comments
Post a Comment